मुलायम सिंह यादव का अंतिमसंस्कार आज,पीएम मोदी पहुंचेंगे सैफ़ई

सैफ़ई : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सैफई आवास पर जनसैलाब उमड़ा है। हजारों की संख्या में लोग नेताजी की सैफई कोठी पर मौजूद है। जब से मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा हैं, तब से अब तक अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ कम होने का नाम नहीं लें रही है।
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया है। सुबह 10 बजे से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब पंडाल में पहुंच रहा है। दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सैफई पहुंच रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी सैफई पहुंचेंगे।