उत्तराखंड में बड़ा हादसा,बाल-बाल बचे यात्री

धारचूला : उत्तराखंड के धारचूला में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारचूला के गर्बाधार इलाके में अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा हाइवे पर गिर गया , जिसके बाद हाइवे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाइवे पर सोमवार की शाम क़रीब 05:30 बजे हुआ। मलबे और बोल्डर के सड़क पर अचानक गिरने के बाद आनन-फानन में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

बता दें कि यह मार्ग बीते 4 दिनों से बंद था और आज ही इस मार्ग को आदि कैलाश के तीसरे और चौथे जत्थे के लिए खोलना था ,लेकिन मार्ग खुलने से पहले ही हादसा हो गया। लेकिन गनीमत यह रही की जिस समय मलबा सड़क पर गिरा उस समय वहां कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। इस हादसे के बाद फिर से यह मार्ग आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। और आदि कैलाश जाने वाली यात्री धारचूला से वापिस लौट गए।