सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की ह्त्या करके लूट का मामला अब सुलझता नज़र आ रहा है। उनके चालकों पर शक गहराया है। कई पुख्ता सुबूत उनकी ओर इशारा कर रहे हैं। आज सोमवार को दोनों चालकों समेत छह लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इनमें से तीन लोगों से देर रात तक पूछताछ जारी रही। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल नीले रंग की स्कूटी के मालिक की भी पहचान हुई है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है। इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या की थी जिसके बाद अलमारी में रखे जेवरात-नकदी लूट ले गए थे। पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। उनके दोनों चालकों रवि और अखिलेश पर शक पुख्ता होता जा रहा है। मुख्य आरोपी ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली है। अभी तक जितनी भी जानकारी सामने आया है कि बदमाशों का मकसद लूट करना ही था। घटना के वक्त मोहिनी ने विरोध किया तो उनकी हत्या की। वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे, साजिश किसने रची, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल से पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। परिचित जेवरात व नकदी आदि बटोरने में जुट गया। तभी मोहिनी ने उसे देख लिया। विरोध करने पर उन्हें मार दिया।
आईएएस पत्नी हत्याकांड में नया खुलासा, परिचितों पर घुमा शक

