कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान, विधानसभा चुनाव भी होंगे घोषित

नई दिल्ली :  देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल यानी शनिवार को किया जाएगा।  इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी होगी। चुनाव आयोग की ओर से कहा है कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे या नहीं? यह भी कल शनिवार को ही साफ किया जाएगा।चुनाव की तारीखों के एलान को ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *