लखीमपुर : लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी अवध क्षेत्र की कार्यसमिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने बसपा का दामन थामा है। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो, बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दरअसल, बसपा को इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की ही तलाश है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को भेजे त्यागपत्र में श्याम किशोर अवस्थी ने कहा कि वह स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों और जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। त्यागपत्र भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप का माहौल है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहा कि श्यामकिशोर का बसपा में स्वागत है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है।
भाजपा को झटका, श्याम किशोर ने दिया इस्तीफा
