सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबियत बिगड़ी,वेंटिलेटर पर रखा गया

लाखों करोड़ों दिलों पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली और देश का गौरव मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी की तबियत काफी दिनों ख़राब चल रही है जिसके लिए उनके फैन्स दुआओं में उन्हें जल्द स्वस्थ्य देखने की कामना कर रहे हैं लेकिन आज  खबर है कि भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर मुंबई के जिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं वहां उनकी तबियत में सुधार हुआ है लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंता में आ गए हैं। 
खबरों की मानें तो,लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इस खबर बताई है कि उनकी हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर पिछले महीने ही कोरोना से भी संक्रमित हुई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था। लता मंगेशकर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते खबर थी कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *