लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के नामजद आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गए हैं। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उनसे पूछताछ शुरू हो गई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की पूछताछ के बाद आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी भी हो सकती।
इससे पहले आशीष को कल सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने बुलाया था लेकिन आशीष मिश्रा का कल तक कुछ पता नहीं था और आज अचानक वह पूछताछ के लिए पुलिस लाइन पहुंच गए। कल तक यह खबर भी आ रही थी की वह शायद नेपाल भाग गए है बता दें कि आशीष से पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने 32 सवालों की सूची तैयार की है। और उनसे जो भी पूछताछ की जाएगी उसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

