मेरठ से आज लखनऊ तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में लड़की से बदसलूकी हुई है। विरोध पर युवती के भाई के साथ हाथापाई की गई और भाजपा कार्यकर्ता पर बदसलूकी और हाथापाई करने का आरोप लगा है। आरपीएफ अब केस दर्ज करने की तैयारी में है। पीएम मोदी ने इस ट्रेन का शुभारंभ किया है। युवती दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। वह वंदेभारत के शुभारंभ की वीडियो बनाने दिल्ली से अपने भाई के साथ आई थी। ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ। आरपीएफ के अधिकारी हंगामे को शांत करने में जुटे रहे।
वंदे भारत में शुभारंभ के दिन ट्रेन में मचा बवाल, भाजपा कार्यकर्ता ने की हाथापाई

