देहरादून : दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का कहर फिर से दस्तक दे रहा है,कोविड-19 इस बार नए वैरीअंट के तौर पर ख़तरा बनकर मंडरा रहा है। इसके बढ़ते मामलों के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है तो वही अब खतरे की घंटी भी बज गई है क्यूंकि देश में इस नए वेरिएंट का पहला मामला भी सामने आ गया है। जो कि गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में BF.7 का नया वैरिएंट का संक्रमित मिला है।स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो, कोरोना के दो सब वेरिएंट BA.5.2 और BF.7 कोरोना के दूसरे वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक हैं। जिसके चलते अब प्रदेश में जल्द जारी होगी कोविड सम्बंधित एसओपी जारी .
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा –
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज बुधवार को इसपर समीक्षा बैठक भी की है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ‘चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। उन्होंने ये भी कहा है कि उत्तराखंड में भी गाइडलाइन जल्द तैयार होंगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देेश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी।
उन्होंने ये भी कहा है कि 750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा।

