राह जाती महिला से छेड़खानी,फेका तरल पदार्थ

काम करने को घर से निकली एक महिला को रोककर युवक ने छेड़खानी की और महिला पर तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेका।  इससे घबराई महिला वहीं सड़क पर गिर गई। महिला ने अपने भाई को तुरंत बुलाया और शोहदा भाग निकला।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  यह घटना कांवली रोड पर हई है। महिला के मुताबिक़, आरोपी उसके साथ पहले भी इस तरह की घटना  बार दे चूका है। कर चुका है। पुलिस के अनुसार महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। और परेशान करता है।  19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेका था और महिला ने शोर मचाया और भाग गया। आरोपी युवक ने बीते सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोका और साथ ले जाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *