मलिक की तलाश पांच टीमें, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के घर में कुर्की की गई है। अभी तक उसका ठिकाना पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस की चार से पांच टीमें मलिक की तलाश में हैं। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं। बड़ा सवाल यह है कि मलिक आखिर गया कहा ? खुफिया तंत्र भी मलिक की जानकारी नहीं जुटा पाया है। इससे उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं।

उत्तराखंड पुलिस को मॉर्डनाइज करने की खूब बातें होती हैं, खुफिया तंत्र को भी अपग्रेड करने के दावे किए जाते रहे हैं, छोटे मामलों के फरार आरोपियों को पुलिस बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि कई शहरों से पकड़कर ले आती है, मगर बनभूलपुरा में पथराव और आगजनी का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के बारे में नैनीताल पुलिस जानकारी तक नहीं जुटा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *