181 वर्षों बाद सात शुभ योग में रक्षाबंधन का पर्व मानाने का योग बन रहा है। गौरतलब है कि इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। इस वर्ष रक्षाबंधन की खास ये होगा कि 181 वर्षों के बाद सात विशेष योग पड़ रहे हैं।
इसमें लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, शुक्र आदित्य योग, शशनामक राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग हैं। इन योगों से मां सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। रक्षाबंधन के पर्व के दिन सावन महीने का अंतिम सोमवार भी होगा। रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर 1:30 बजे भद्रा समाप्ति के पश्चात ही राखी बांधना उचित होगा। 19 अगस्त 2024 को भद्रा पुच्छ काल प्रात लगभग 9:50 से 10:50 के मध्य किया जा सकेगा।

