करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सुख, समृद्धि, सुरक्षा और अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। पारंपरिक कपड़ों और आभूषणों में सजती हैं। अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं. द्रिक पंचाग के अनुसार मिट्टी के बर्तन करवा में भरे जल से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत में क्या करें और क्या न करें।
- करवा चौथ का व्रत रखने जा रही विवाहित महिलाओं को पूजा से एक दिन पहले मेहंदी लगानी चाहिए. सोलह श्रृंगार करना चाहिए. मंगलसूत्र, नाक की पिन, बिंदी, चूड़ियां, झुमके और अन्य गहने पहनने चाहिए ऐसा करना सौभाग्य, समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक है।
- सरगी एक विशेष थाली है जिसमें विभिन्न खाद्य पदार्थ और विवाहित महिलाओं को उनकी सास द्वारा दिए गए उपहार होते हैं. करवा चौथ का व्रत रख रहीं महिलाओं को सरगी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यह करक चतुर्थी का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है. सरगी थाली में दिए गये खाद्य पदार्थों का सेवन सुर्योदय ये पहले खाया जाता है. आमतौर पर सरगी की थाली में फेनी, मीठी सेवइयां, फल, नारियल, मीठी मठरी, सूखे मेवे, मिठाई, पराठा और जूस शामिल होते है।
- करवा चौथ के दौरान लाल रंग शुभ माना जाता है, वहीं विवाहित महिलाओं को अपने कपड़ों के लिए काले या सफेद रंगों से बचना चाहिए. इस विशेष अवसर पर जो अन्य रंग पहन सकते हैं वे हैं पीले, हरे, गुलाबी और नारंगी, अन्य रंगों से बचने की सलाह दी जाती है।
- बायना एक विशेष करवा चौथ उपहार है जो बहुएं अपनी सास को भेजती हैं. इसमें कपड़े, आभूषण, भोजन और बर्तन सहित अन्य चीजें शामिल हैं. बया अर्पित करते समय अपनी सास का आशीर्वाद लेना न भूलें।
- विवाहित महिलाओं को करवा चौथ पूजा पारंपरिक तरीके से करनी चाहिए और शाम को व्रत तोड़ने से पहले कथा सुननी चाहिए और चांद का अर्घ्य देना चाहिए. इस अनुष्ठान का पालन किए बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है।

