कैंची धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेगी बड़ी समस्या से निजात

कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए बाईपास निर्माण के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। स्वीकृत धनराशि से सेनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग की ओर 8 किलोमीटर तक चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुधारीकरण का काम होगा। बाइपास निर्माण के बाद धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम नहीं मिलेगा इससे निजात मिलेगी। कैंची स्थित बाबा नीब करौरी के धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं  दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु, यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में सेनिटोरियम से सिरोड़ी होते हुए कैंची धाम बाईपास के लिए शासन से 12.14 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *