जोशीमठ प्रभावितों के लिए बनेंगे  प्री-फेब्रिकेटेड भवन, उद्यान विभाग की भूमि देखी गई 

देहरादून : जोशीमठ आपदा प्रभावित के लिए मॉडल प्री-फेब्रीकेटेड भवन एक सप्ताह में तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जोशीमठ से एक किमी पहले टीसीपी तिराहा के पास उद्यान विभाग की भूमि का चयन हुआ है और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा कि टीसीपी तिराहा जोशीमठ के पास उद्यान विभाग का लैंड है।देहरादून जोशीमठ आपदा प्रभावित के लिए मॉडल प्री-फेब्रीकेटेड भवन एक सप्ताह में तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जोशीमठ से एक किमी पहले टीसीपी तिराहा के पास उद्यान विभाग की भूमि का चयन हुआ है और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा कि टीसीपी तिराहा जोशीमठ के पास उद्यान विभाग का लैंड है।

सीबीआरआई की तरफ से इस भूमि को हरी झंडी दी गई है। एक सप्ताह के भीतर यहां वन-बीएचके, टू-बीएचके और थ्री बीएचके के तीन मॉडल घर बनेंगे। इसके लिए एजेंसी का चयन हो गया है। ये टीम बुधवार तक जोशीमठ पहुंची थी। एक जगह पीपलकोटी को फाइनल कर दिया गया है। जिला प्रशासन इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *