आज शनिवार सुबह जोशीमठ में मौसम खुला जिसके बाद यहां मनोहर बाग वार्ड का दूसरा असुरक्षित भवन को तोडना शुरू किया गया। भवन स्वामी के द्वारा इस असुरक्षित भवम को तोड़ने की स्वीकृति दे दी थी। मौसम की मार के बीच जोशीमठ शहर में दारार वाले भवनों की संख्या बढ़ने लगी है।
बीते दिन शुक्रवार को 14 और भवन और असुरक्षित लिस्ट में शामिल हुए हैं। कुल दरार वाले भवनों की संख्या बढ़कर अब 863 हो गई है। वहीं 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित हुए हैं। सरकार की मानें तो ध्वस्त किए जाने वाले भवनों की संख्या बढ़ सकती है। काम पूरा होने के बाद इनकी भी सूची जारी होगी।
शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद जेपी कॉलोनी में हो रहे भूजल रिसाव की रफ़्तार भी तेज हो गई है। एक दिन पहले यहा 150 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) रिसाव हो रहा था, जो शुक्रवार को 250 एलपीएम दर्ज किया गया। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि संभवत बारिश के कारण रिसाव बढ़ा है।

