बाग में पेड़ से लटके मिले दो सहेलियों के शव, मंदिर गई थीं दोनों

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आम के बाग में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। सुबह बाग पर पहुंचे ग्रामीण ने शव लटकते देखे, तो अन्य लोगों को सूचना दी डकर इसकी जानकारी दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो, फंदे पर बेटियों को लटका देख वो हक्के बक्के रहे गए। दोनों की शिनाख्त गांव के रामवीर की पुत्री बबली (17) व पप्पू की पुत्री शशि (15) के रूप में हुई है। मृतक युवतियों के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।घटना की जानकारी होते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी,  सीओ जय सिंह परिहार व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया।जांच पड़ताल के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि रात में जन्माष्टमी पर मंदिर में झांकियां देखने गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *