आतंकी संगठन हमास की तरफ से इस्राइल पर किए गए हमलों में मौतों की संख्या बढ़ती हिओ जा रही है। दूसरी तरफ इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रभाव पड़ रहा है। दोनों ही तरफ से अब तक इस संघर्ष में 1100 से ज्यादा मौतें हुईं हैं। इस्राइल में अब तक 700 से ज्यादा लोग मरे हैं और गाजा पट्टी में मरने वालो की संख्या करीब 400 से अधिक की मौत हुई है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है।इस्राइल पर हुए इस हमले पर ट्रूडो की प्रतिक्रिया तब आई है जब वह खुद खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई न कर पाने की वजह से भारत की आलोचना का सामना कर रहे हैं। ट्रूडो की प्रतिक्रिया के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ओंटारियो के मिसिसॉगा की सड़कों पर कुछ युवाओं को फलस्तीन के झंडे के साथ इस्राइल पर इस हमले का जश्न मनाया जा रहा है। इस्राइल पर हमास के हमले के बाद लंदन की सड़कों पर जश्न की वीडियो सामने आई है। बता दें कि हमास के हमले में इस्राइल में 700 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

