इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के लोगों से उन स्थानों के बारे में खबर देने को कहा। जहां इस्राइली नागरिकों को बंधक बनाया गया है। उन्होंने जानकारी देने वालों को पैसे की पेशकश की है। हमास के आतंकियों ने करीब 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया है। इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के लोगों से उन स्थानों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया है। उन्होंने जानकारी देने वालों को पैसे की पेशकश भी की है। हमास के आतंकियों ने करीब 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया है।
गाजावासियों से इस्राइल ने रखी ये मांग,नंबर भी जारी
आईडीएफ ने बताया है कि, ‘अगर आप शांति से रहना और अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं तो तुरंत मानवीय कार्य करें और हमें बंधकों को छिपाने वाले स्थानों के बारे में बताए। हम आपको और आपके घर को सुरक्षा प्रदान करने की अधिकतम कोशिश करेंगे। इसके लिए आपको इनाम के तौर पर पैसे भी दिए जाएंगे। सब कुछ चुप चाप होगा, उन्होंने जानकारी देने वालों के लिए आईडीएफ ने 8619 व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल: +972503957992 नंबर जारी कर दिया है।

