हिमस्खलन से सात जवानों की मौत,2 दिन बाद मिले शव

ईटानगर : पहाड़ी इलाकों पर अधिकी बारिश और बर्फ़बारी अब खतरे का सबब बन गयीं है जिसकी चपेट में आकर आज कुछ जवानों की मौर्ट की खबर मिली है,अरुणाचल प्रदेश से ऐसी ही दुखद खबर सामनें आई है। यहां पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। सेना ने आज मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। जैसा कि हम सभी जानतें है कि एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ के नीचे दब जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। लेकिन बचाव दल को सैनिकों के शव बरामद हुए हैं।

इस हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। अभी भी इस पूरे इलाके में लगातार बर्फबारी जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *