IND vs PAK : पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलेगा भारत

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 2023 से 2027 तक के मैचिस का शेड्यूल तैयार कर लिया है। आने वाले पांच वर्षों में भी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। बीसीसीआई ने राज्यों के क्रिकेट बोर्ड को भविष्य का जो प्रोग्राम बताया है, उसमें पाकिस्तान का कॉलम खाली रखा गया है। आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अगले वर्ष ही पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए भारत आएगा।

इसके बाद 2025 में भारत को भी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा। भारतीय टीम आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट खेलने के अलावा 38 टेस्ट खेलेगी। इसमें 20 टेस्ट भारत में 18 विदेश में खेले जाएंगे। इन पांच सालों में भारत 42 वनडे मैच भी खेलेगा। इसमें से 21 मैच घर में और 21 मैच बाहर खेले जाएंगे। 2023-2027 के बीच भारत कुल 61 टी20 मैच खेलेगा। 31 टी20 घर में और 30 बाहर मैच होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *