अफगानिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ वनडे विश्वकप की तीन टीमें सेमीफाइनल में स्थान बना चुकी हैं। तीन टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में प्पहुंचे हैं । यह भी तय हो गया है कि दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। मौजूदा अंक तालिका में भारत 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। भारत का सेमीफाइनल में किससे सामना होना है ये अभी तय होना बाकी है। हालांकि, यह कयास है कि भारत शायद पाक्सितान से भिड़ सकता है।।सेमीफाइनल के लिए शेष एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नाम है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समान आठ-आठ अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट से टीमें एक-दूसरे से पीछे के स्थान पर है।बृहस्पतिवार को बंगलूरू में श्रीलंका का सामना करेगा और नेट रन नेट (0.398) से वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आगे है।
क्या सेमीफाइनल में भारत का फिर होगा पाकिस्तान से मुकाबला?

