IND Vs Aus: भारत का छठा विकेट, भरत पांच रन पर आउट

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन हासिल किए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 151 रन बनाए हैं। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत को झटका लगा । केएस भरत 15 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब अजिंक्य रहाणे के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 154 रन है।

मैच के हाल चाल –भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी । टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज ने झटका दिया और उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच हो गया। दो के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद डेविड वॉर्नर ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 69 रन बनाए।  वॉर्नर को लंच से ठीक पहले शार्दुल ठाकुर ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया।43 रन बनाकर आउट हुए। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *