वाराणसी : आज वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी भूमि स्वामित्व विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका लगा है, दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज मंगलवार को बड़ा आदेश दिया है जिसमें साफ़ तौर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांच याचिकाएं खारिज कर दी हैं और जज जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने मालिकाना हक विवाद के मुकदमों को चुनौती देने वाली सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिकाएं खारिज कर दी। कोर्ट का कहना है कि मुकदमा देश के दो प्रमुख समुदायों पर प्रभाव डालता है। हाईकोर्ट ने कहा कि हम वाराणसी जिला ट्रायल कोर्ट को छह महीने में मुकदमे का फैसला करने का निर्देश देते हैं।
ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष को झटका, ट्रायल की मंजूरी

