फ़िरोज़ाबाद : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर आज शाम 5 बजे मालगाड़ी पटरी से उतरने से ध्वस्त हो गई है। मालगाड़ी की 40 से अधिक बोगियां पटरी से नीचे आ गयीं हैं। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन की करीब 40 बोगियां एक दूसरे से टकरा गयीं,और सभी बोगियां एक दूसरे पर चढ़ गयीं। रेल ट्रैक से नीचे पूरी की पूरी पलट गई। दुखद बात ये है कि पशु चरा रहे चार बच्चे इस घटना में बोगियों के नीचे दब गए हैं। जिसमें एक बच्चे के मरने की खबर है। ख़बरों की मानें तो,फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन मौके पर रवाना की गई। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।
ट्रेन हादसा इटावा जिले के न्यू भदान और इकदिल रेलवे स्टेशन के बीच फूलपुर गांव के समीप हुआ है। जानकारी के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार को भाऊपुर जा रही बीएससीएस मालगाड़ी पटरी से उतर गई। शाम तकरीबन पांच बजे फूलपुर गांव के समीप मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गईं।

