रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में वोल्टास कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद ख़ुद को भी मारने का प्रयास किया। फ़िलहाल युवक को गिरफ़्तार करने के बाद ज़िला अस्पताल में इलाज़ करने के लिए भर्ती करा दिया गया है। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शिशुपाल नामक युवक पिछले कई सालों से अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ यहां रहता था। और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया की रात को शिशुपाल और उसकी पत्नी के बीच काफी कहासुनी हुई थी और उनके बच्चे की भी बहुत ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाजें आ रही थी और जब दोनों के बीच बहस शांत हुई तोह एक पडोसी ने उनके घर के अंदर जाकर देखा तो शिशुपाल की पत्नी मृत पड़ी थी और शिशुपाल ख़ुद भी बेहोश था। जिसके बाद पड़ोसियों ने ही निकट की पुलिस चौकी पहुचकरपुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
रुद्रपुर में पति ने की पत्नी की हत्या,ख़ुद को भी मारने का किया प्रयास

