SDM को पूछताछ के लिए बुलाएगी जांच टीम

प्रेम प्रसंग एवं भ्रष्टाचार में घिरी हुई पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच मचा बवाल का मामला अब तेजी पकड़ रहा है आज ज्योति के पति अलोक से पूछताछ होगी। अलोक ने जो इल्जाम लगाए हैं, उनके लिए  ज्योति से भी एक-दो दिनों में पूछताछ होने की आशंका है। आलोक का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। ज्योति के खिलाफ पति आलोक ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच के लिए शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में करीब 10 दिन पहले तीन सदस्यीय कमेटी गठित हुई है जिसके पास शिकायत की फ़ाइल पहुंच चुकी है।

इसके अलावा बैंक खाते का डिटेल, तहसीलों तथा अन्य संबंधित पक्षों से दस्तावेज मंगाए गए हैं। शिकायतों तथा दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद अब पूछताछ की कवायद शुरू की गई है। आलोक से पूछताछ की संभावना है। नोटिस भेजा जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *