सावन सोमवार का और चौथा सोमवार है जहां भक्तों का ताता शिवालयों में लगा हुआ है भक्त बढ़ चढ़ कर मंदिरों में पहुंचकर भगवान्के भोलेनाथ को मनाने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रुद्रपुर स्थित एक शिवालय में अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। जलाभिषेक के दौरान घटी एक घटना चारों तरफ फैली और भक्त भागकर इसके दर्शन करने पहुंचे।
रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कालोनी स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग में आंखों की आकृति दिखने लगी जिसे देखते ही भक्त भावुक और आश्चर्य से भर गए । लोगों को ऐसा दावा है, कि शिवलिंग में आंखों की आकृति दिख रही है। इस खबर के चारों ओर फैलते ही लोग मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन किए।
मंदिर के समीप रह रहे आशीष ने इस चमत्कार के बारे में बताया कि रविवार को पूजा करने आए एक व्यक्ति को शिवलिंग में आंखों की आकृति दिखी। इसके बाद रात 9.40 से शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। इसके बाद रात 1.40 बजे तक मंदिर में भीड़ लग गई।

