फ्रेशर्स पार्टी में दो गुट भिड़े,12 चोटिल

पंतनगर : जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के विश्वेसरैया भवन हॉस्टल में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्रों  के बीच जमकर बवाल हुआ।यहां लाते घुसे भी चले। करीब 12 छात्र घायल भी हुए हैं। मंगलवार को प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रौद्योगिकी एल्यूमिनाई संघ की तरफ से वर्ष 1962 के बाद के सभी एल्यूमिनाई विवि में इकठ्ठे हुए और वहां शाम को गांधी हॉल में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों की ओर से फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आधी रात छात्रों के एक गुट ने बिल्डिंग की बत्ती बंद कर दूसरे गुट के छात्रों के कमरे में जाकर मारपीट की और घायल होने पर बवाल मच गया।

फिर वहां दूसरे गुट के छात्र भी पहुंचे, एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान छात्रावास में लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में कई छात्रों के मुंह, नाक और सिर में चोटें आई हैं। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने विभाग को जानकारी देकर तत्काल अन्य सुरक्षा कर्मियों को भेजने के लिए कहा। छात्रावास प्रबंधक को भी मारपीट की जानकारी देकर छात्रावास आने के लिए कहा लेकिन वार्डन और प्रबंधक वहां नहीं आए और फोन पर ही पूरा जायजा लेते रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *