देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच जो युद्ध छिड़ा हुआ है उससे अब उत्तराखंड में हलचल होनी शुरू हो चुकी है। प्रदेश के भी सैंकड़ो परिवार बेहद चिंतित हैं। क्यूंकि यूक्रेन में कई उत्तराखंड के लोग फंसे हुए हैं। उन सभी लोगों को वहां से वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास पहले दिन से ही शुरू कर दिए हैं। इसकों लेकर उत्तराखंड शासन की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश भी दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिले से यूक्रेन में फंसे लोगों की सभी छोटी बड़ी जानकारी इकठा करें और रिपोर्ट तैयार करें। जनता से भी इन नंबरों को शेयर करने की अपील की गई है। यूक्रेन में दुनिया के कई देशों के लोग फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के लोग भी यूक्रेन के कई इलाकों में फंसे हुए हैं।
वहीं यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी देने के लिए 112 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए व्यापाक प्रचार व प्रसार के भी आदेश दिए गए हैं। जनता से भी इन नंबरों को शेयर करने की अपील की गई है। यूक्रेन में दुनिया के कई देशों के लोग फंसे हुए हैं।

