ठंड बढ़ी: नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे से ढका हुआ है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।

 जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश दिया है कि जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को बह बंद होंगे ।

इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के लिए कहा। स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकेंगे। हापुड में 28 और 29 दिसंबर को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का अवकाश का एलान हुआ था।

 इन जिलों में अलर्ट –

लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गयीं हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *