उत्तर प्रदेश से आज लगातार बारिश की भयावह स्थिति की खबरे मिल रहीं हैं। जहाँ राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त किया है वहीँ स्कूल भी बंद किए गए हैं। कई जगहों पर भीषण बिजली गरज रही है और बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही।
सीएम के निर्देश –
मद्देनजर यूपी सीएम ने निर्देश दिया है कि अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण करें और कर राहत कार्य पर नज़र रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध तुरंत करें। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए तक प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध भी कराई जाए।

