22 राज्यों में तीन दिन भारी बारिश,कई जगह तबाही 

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की आशंका हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य बताए गए हैं। आज बुधवार को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट है। 

कुल्लू में बादल फटा है। गंगा, यमुना, घग्गर, हिंडन समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *