महिला के शरीर में दिल निकला दायीं तरफ, रिपोर्ट देख डॉक्टर भी चौंके

बरेली : मानव शरीर में दिल बायीं तरफ, लीवर और पित्त की थैली दायीं तरफ होती है ऐसा ही हम सब जानते हैं और ये ही सच है। लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जो सामने आया है उसे सुनकर जानकार आप भौचक्के रह जाएंगे। यहां एक महिला के दिल समेत कई अंग विपरीत हिस्से में हैं। उनका दिल दायीं तरफ है। लीवर, पित्त की थैली, तिल्ली और आंत भी विपरीत जगह पर मिली है।

बीते दिन शुक्रवार को जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरत में रह गए क्यूंकि एक  45 वर्षीय महिला को कुछ दिन से सीने में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने पुवायां आकर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडे से मिलकर समस्या बताई। जांच के दौरान पता चला कि उनका दिल दाहिनी ओर है। चिकित्सक ने उनका एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी आदि जांचें हुईं तो इससे भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।  ऐसी स्थिति को चिकित्सा जगत में डेक्स्ट्रोकार्डिया विद साइटस इनवर्सस कहा जाता है। गर्भ की भ्रूणावस्था में कुछ वातावरणीय कारणों और वंशानुगत वजहों से ऐसा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *