कॉलेज प्रशासन पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री,जानिए क्यों ?

देहरादून : उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अचानक ही दून मेडिकल कॉलेज के छात्रावास का निरीक्षण किया।और वहां उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनी, जिसके बाद मंत्री छात्रावास की अव्यवस्थाओं को देखकर गुस्सा हो गए । उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थियों को अच्छा खाना मिलना चाहिए और जल्द से जल्द इन अनियमितताओं का निस्तारण करने का आदेश दिया। जिस समय वह छात्रावास की मेस में पहुंचे वहां कुछ छात्र खाना खा रहे थे। मंत्री भी छात्रों के साथ बैठ गए। उन्होंने छात्रों से मेस के खाने के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा छात्रावास में ड्रेनेज, रंगरोगन का काम भी अधूरा होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों कोजमकर सुनाई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकल छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, मेस में ताजा व पौष्टिक भोजन सहित सभी समस्याओं कके निस्तारण के लिए कॉलेज मैनेजमेंट को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है ।