देहरादून: आज राजधानी देहरादून में दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें कल मंगलवार 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
आपको बतादें कि आज से धामी सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में तत्पर है जिसके लिए विधायकों की बैठक की जा रही है। आज मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम आठ बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के साथ फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आज इस बैठक में सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

