‘हरदा’ फिर करेंगें उपवास,सहकारिता मंत्री को हिदायत

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब कहा कि किसान खाद की कमी से त्रस्त हो गया है। इस परेशानी को लेकर वह सहकारिता मंत्री के घर के बाहर उपवास पर बैठ सकते हैं। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि हरिद्वार से लेकर ऊधमसिंहनगर तक किसानों को खाद नहीं मिल रही है और सहकारिता विभाग को इसकी व्यवस्था भी नहीं हो रही है ,लेकिन विभाग इसकी व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि किसान यूरिया न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हिस्से का यूरिया बाहर सप्लाई हो रहा है, इसके बावजूद सहकारिता विभाग किसानों की इस  बड़ी परेशानी को ख़त्म नहीं कर रहा है। 

हरीश रावत ने आज शुक्रवार ये भी कहा कि दो से तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरती, तो उनके सामने दो विकल्प हैं। एक विकल्प यह है कि वह सहकारिता मंत्री के घर पर उपवास पर बैठें। जबकि दूसरा विकल्प यह है कि अपने घर पर उपवास पर बैठें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *