देहरादून : प्रदेश में अब कोरोना के बाद डेंगू ने फिरसे तेज़ी से पैर पसारे है जिसके चलते आज गुरूवार निकले आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में डेंगू व अन्य वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है औरमरीजों का आंकड़ा एक हजार पार जा पहुंचा है। अस्पतालों में डेंगू के समान लक्षण वाले बुखार पीड़ितों की संख्या भी लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो डेंगू बुखार की न तो विशेष दवा है और न ही कोई टीका अभी आया है। कोविड संक्रमण का प्रभाव सामान्य है लेकिन डेंगू का डर सभी में बनने लगा है,लेकिन डेंगू व अन्य वायरल बुखार से लोग परेशान हैं।
प्रदेश में अब तक छह जिलों में एक हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ रही है। डेंगू व अन्य वायरल बुखार के लक्षण भी एक जैसे हैंडेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है।
देहरादून 765, हरिद्वार 140, पौड़ी 83, टिहरी 35, नैनीताल 22, ऊधमसिंह नगर 07, कुल- 1052

