आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला में मौजूद है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। वे आज देशवासियों को सम्बोधित करने जा रहे हैं। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल सम्बोधन करने वाले है। आपको बतादें कि पीएम मोदी ने लद्दाख के लाभार्थी ताशी तुंदुप से भी चर्चा की है। पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख में टूरिस्ट आना शुरू हुए भी है की नहीं। ताशी ने जल जीवन मिशन और आवास योजना के लाभ के बारे में बताया। बिहार के बांका जिले की ललिता देवी से पीएम मोदी ने बातचीत की। ललिता ने कहा कि उन्हें उज्जवला योजना, आवास योजना का लाभ मिला। पहले मिट्टी के घर में रहते थे। पानी टपकता था। अब पक्का मकान मिल गया। बाहर शौच जाने में शर्म आती थी। इसके अलावा शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पीएम मोदी से कहा- जाखू चलते हैं। तो पीएम बोले – क्या दीपक आज भी पैदल जाता है। (मोदी ने दीपक भोजनालय के मालिक दीपक शर्मा के बारे में पूछा।) मोदी पहले कॉफी हाउस में बैठते थे, कॉफी पीते थे। ये हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
सीएम ने किया स्वागत –प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंच पर पहुँचते ही पीएम नरेंद्र मोदी भव्य स्वागत किया। सीएम जयराम ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी बधाई के पात्र हैं। हिमाचल पीएम मोदी के दिल के बहुत करीब है। हिमाचल के लोगों से पीएम मोदी का बहुत ज्यादा स्नेह है।
फूलों की बारिश-11:08 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वाहन स्कैंडल प्वाइंट से गुजरा। फूलों की बारिश करते हुए स्वागत है जी स्वागत है के नारे पीएम के सम्मान में लगाए गए। रोड शो के दौरान पीएम मोदी कुछ दूरी तक पैदल चले और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 50,000 हिमाचलियों समेत देश भर के 17 लाख लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। जयराम ठाकुर ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन है।

