बॉलीवुड मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता का निधन हो गया है। आयुष्मान कई समाज कल्याण कार्यो के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों वह अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे थे, लेकिन अभिनेता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है और उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सामने आई खबरों के अनुसार, पिता पी खुराना अब इस दुनिया में नहीं रहें। तो चलिए जानते आखिर पूरी खबर क्या है।
एइनके पिता का एस्ट्रोलॉजी में काफी नाम था। आयुष्मान के पिता पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह दो दिन पहले से अस्पताल में थे।

