एनआईए की बड़ी सफलता, रामेश्वरम कैफे विस्फोट में मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में आज शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिसके तहत  एजेंसी ने साजिश के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। एनआईए के अनुसार, मुसाविर हुसैन शाजिब और अदबुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया गया ये दोनों यहां अपना ठिकाना बनाकर छिपे हुए थे। ठिकाने का पता लगाकर एनआईए की टीम ने उन्हें धरदबोचा है। ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मास्टरमाइंड था।बतादें ये आरोपी 12 अप्रैल की सुबह फरार अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजेब को कोलकाता के पास देखे गए थे जिसके बाद वे झूठी पहचान के तहत छिपे हुए थे। एनआईए को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस का पूरा साथ मिला। राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से आरोपियों को पकड़ा गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। कोई उससे बच नहीं सकता। अपराधी पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *