नई दिल्ली : गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं।
रवींद्र की पत्नी रिवाबा जडेजा की उम्मीदवारी पर नैना ने कहा कि ये पहली बार है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें। अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा। नैना ने आगे कहा, मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने राजकोट में मतदान किया है।साथ में उनकी पत्नी अंजलि रुपाणी भी मौजूद रहीं।
गुजरात चुनाव : नौ बजे तक 4.92% लोगों ने डाला वोट

