कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक ऐसी खबर मिल रही है जिसे पढ़कर आप सब भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, कन्नौज के तालग्राम में एक शादी के बाद सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने फांसी के फंदे से लटक्कर आत्महत्या कर ली। और फंदा था दुल्हन का दुपट्टा। घटना से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह जान्ने में लग गई है। तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव खेती का काम करते हैं। उनके छोटे पुत्र मनोज यादव (23) की शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री गोल्डी (22) से तय हुई थी।
26 मई को ये शादी हुई थी। शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा-दुल्हन घर लौटे। 28 मई को सुहागरात के लिए कक्ष को सजाया गया, रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में भेजा।
कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में चली गई। इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था वो चिल्लाई। खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाने लगी। तभी घर वालो ने दरवाजा तोडा अंदर आए। फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में भी इस घटना से चारों तरह मातम पसरा है। मौत बका सही खुलासा नहीं हो पाया हैं

