‘हालिया पेपर लीक की सरकार कराएगी जांच : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा है कि सरकार पेपर लीक की हालिया घटनाओं की जांच करने और प्रतिबद्ध है कि दोषियों को सजा दी जाएगी। 18वीं लोकसभा को पहली बार संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने में सक्षम बनाने के लिए एक माहौल बनाने के लिए काम कर रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि संसद ने पेपर लीक के खिलाफ भी एक मजबूत कानून बनाया है। सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *