नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई है। इसे सीजन की पहली मानसूनी बारिश माना जा रहा है। ट्रांस हिंडन के साथ ही पूर्वी दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और तेज हवा चल रही है। आज से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मानसून से हुई झमाझम बारिश,मौसम हुआ सुहाना

