IIT Roorkee में दाखिला हुआ आसान,यूँ करें आवेदन 

रुड़की: आईआईटी रुड़की एनआईआरएफ में शामिल टॉप 50 विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की टॉपर छात्राओं को बिना प्रवेश परीक्षा ही परास्नातक और पीएचडी में दाखिल होगा। इसके लिए गोल्डन गर्ल्स स्कीम लांच हुई है। योजना नए सत्र में जुलाई से जारी की जाएगी। छात्राओं को नियमानुसार फेलोशिप भी दी जाएगी। आईआईटी रुड़की ने लड़कियों को शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए ये शुरुआत की है। पहल की है। ईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत एवं डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अपूर्बा कुमार शर्मा ने बताया, नए सत्र से गोल्डन गर्ल्स स्कीम शुरू होगी। 

नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग में शामिल देश के टॉप 50 विवि एवं तकनीकी संस्थानों के यूजी कोर्सेज की टॉपर छात्राओं को मौका मिलेगा। एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत 2015 में हुई थी। इसमें ओवरऑल यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, आर्किटेक्चर भी सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *