सीएम को छात्राओं ने खून से लिखा पत्र, प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग 

प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं ने यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ को अपने नाम की चिठ्ठी अपने खून से लिखकर भेजी है। इसमें सीएम से आरोपी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग की गई है। छात्राओं ने लिखा है, बाबा जी… हम सब आपकी बिटिया हैं, हमें न्याय दीजिए।  प्रधानाचार्य के खिलाफ वेव सिटी थाने में रिपोर्ट बीती 21 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। जब पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उनके परिजन स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने उनके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया और उन्होंने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल की पिटाई की और उनका सिर फोड़ दिया। 

पुलिस ने केस तो दोनों तरफ से दर्ज किए हैं। छेड़छाड़ के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं की है। गांव के लोग और छात्राएं प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। चार पन्नों के खत में छात्राओं ने लिखा है कि प्रधानाचार्य रोज किसी न किसी छात्रा को अपने दफ्तर में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ किया करते हैं 
वेव सिटी थाना पुलिस ने अब विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पांडे को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया। पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *