गढ़वाल एक्सप्रेस हमेशा के लिए हुई बंद,दिल्ली से कोटद्वार के बीच थी संचालित

देश की राजधानी दिल्ली से कोटद्वार के बीच सिद्धबली जनशताब्दी शुरू होने से अब गढ़वाल एक्सप्रेस को अब भविष्य के लिए बंद कर दिया गया। अब ये ट्रेन हमेशा के लिए बंद हो गई है।  उत्तर रेलवे की तरफ से दिशा निर्देश रेलवे के अधीनस्थ अधिकारियों को मिल चुके हैं। पहले वाली सिद्धबली जनशताब्दी और नई ट्रेन का समय एक ही होने की वजह से इसपर हमेशा के लिए विराम लगाया गया है। गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोरोना की मार का अभी सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान 22 मार्च, 2020 से लगे लॉकडाउन के बाद से कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच की रेल सेवाएं समेत दिल्ली तक चलने वाली मसूरी और गढ़वाल एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। तब से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर सिद्धबली जनशताब्दी के अलावा सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस सेवाओं का संचालन बंद है, जिससे गढ़वाल के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण काल से पहले कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच लोकल रूट पर चार पैसेंजर ट्रेन संचालित थीं। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी बड़ी कोशिशों के बाद 03 मार्च, 2021 से कोटद्वार-दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हुआ था। और अन्य सेवाएं अभी तक बंद हैं। जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन पूर्व में संचालित होने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के समय पर होने से अब उत्तर रेलवे की ओर से गढ़वाल एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *