235 मदरसों की अब ख़ैर नहीं,31 मई से शुरू होगी जांच

आजमगढ़। सभी जानतें है कि यूपी सरकार ने हाल ही में मदरसों में राष्ट्रगान का एलान किया था जिसके बाद आजमगढ़ जिले में मदरसों की जांच कराए जाने का भी आदेश दिया गया है जो कि सरकार का लाभ तो ले रहे है लेकिन हकीकत में जमीन में नहीं है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वक्फ निरीक्षक मनोज राय ने कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण योजनांर्तगत जनपद में 235 मदरसे लाभ उठा रहे है जिनकी कोई जमीनी हक्कीकत नहीं है। अब जो 31 मई से शुरू होगा।
उन्होंने ने भी बताया है कि अलावा 20 मदरसों की और जांच होगी। इस प्रकार जनपद के कुल 255 मदरसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत कर दिए गए है। जो सभी ब्लाकों को प्रेषित किए जा चुके है। यह भी जानकारी दिया कि मदरसों की जांच के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी द्वारा दो टीम का गठन किया गया है। इन दोनों टीमों में तीन-तीन लोग शामिल किए गए है। नगर क्षेत्र में जांच के लिए बनाई गई टीम में उप जिलाधिकारी सदर /अध्यक्ष, नगर शिक्षाधिकारी सदर, ईओ नगर पालिका या नगर पंचायत द्वारा नामित अवर अभियंता रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *