वीडियोकॉन के पूर्व चेयरमैन वेणुगोपाल गिरफ़्तार

नई दिल्लीः सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद वीडियोकॉन के पूर्व चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में वेणुगोपा अरेस्ट किया है। इससे पहले मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 3 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। चंदा और दीपक कोचर को सीबीआई ने एक दिन पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

वीडियोकॉन ग्रुप को रेगुलेशन के खिलाफ जाकर दिए गए करोड़ों रुपए के लोन के मामले में ये गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि जब चंदा कोचर ने जब देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक की कमान संभाली तो वीडियोकॉन की विभिन्न कंपनियों को 6 लोन स्वीकृत किए गए। कम से कम 2 लोन उन कमेटियों ने स्वीकृत किए थे जिनमें चंदा कोचर मेंबर थीं। उन पर वीडियोकॉन ग्रुप को लोन मंजूर करने के लिए अन्य कमेटियों को भी प्रभावित करने का आरोप है।